19 फ़रवरी 2023 - 20:25
ईरानी जनता अपने नेता को बहुत चाहती हैः सीआईए के अधिकारी की स्वीकारोक्ति

सीआईए के अधिकारी ने स्वीकार किया है कि ईरान की जनता अपने वरिष्ठ नेता को बहुत चाहती है।

अमरीका की गुप्तचर सेवा सीआईए के एक पूर्व अधिकारी स्काट बेंत ने यह बात स्वीकार की है कि ईरानी जनता अपने नेता को पसंद करती है और वहां के अधिकारियों के बारे में सारी अफवाहें निराधार हैं। 

उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी ईरान, रूस और चीन के विरुद्ध एकसाथ युद्ध आरंभ करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।  सीआईए के इस पूर्व अधिकारी के अनुसार यह काम केवल इसलिए किया जा रहा है कि अपनी ग़लत नीतियों और फैसलों का अमरीकी जनता से समर्थन हासिल किया जा सके।  उनका कहना है कि संयुक्त राज्य अमरीका, अपने दुश्मनों से युद्ध का औचित्स दर्शाने के लिए झूठ का सहारा लेता है।  स्काट बेंत ने अमरीका को हर प्रकार की ग़लती करने से बचने का आह्वान किया। 

उनका यह भी कहना था कि सन 2018 के दौरान अपनी ईरान की यात्रा में मैंने यह पाया कि ईरानी जनता अमरीकी जनता की दोस्त है।  उसकी समस्या अमरीकी जनता से नहीं बल्कि अमरीकी सरकार से है। अमरीका की गुप्तचर सेवा सीआईए के इस पूर्व अधिकारी ने कहा कि अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस होने के बावजूद अमरीकी सैनिक अब भी ईरानी, रूसी और चीनी सैनिकों से बहुत कमज़ोर हैं।

342/